फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में नितेश और शिवानी विजेता

Wed, 27 Mar 2019 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एचएल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर मेधावियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


इस दौरान डिजिटल लिट्रेसी पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिमला से नीरज, कुमार सोलन से मनु व ऊना से शैलजा को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। 

शिमला से नितेश और सोलन से शिवानी को राष्ट्रीय एकता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में इनाम प्रदान किया। इसके साथ मंडी से कृतिका व सिरमौर से नेहा कुमारी को स्वच्छ भारत विषय में युवाओं का योगदान विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मंडी व शिमला जिलों के स्वयंसेवियों को सम्मानित किया। परेड प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के स्वयं सेवियों ने उम्दा प्रदर्शन किया।

जिला ऊना व जिला मंडी के स्वयंसेवियों ने कदम से कदम मिलाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल स्कूल के प्रधानाचार्य परसराम  सैनी ने सभी कार्यक्रम अधिकारियों व अपने स्टाफ सदस्यों सहित मुख्यातिथि का स्वागत किया।

मुख्यतिथि ने कैंप समन्वयक नरदेव सिंह, शिविर कमांडर शशी पाल राणा, शिविर परेड कमांडर मुकेश कुमार व शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षकों को शिविर के सफल आयोजन कि बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें