फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लुईस ने जीती पैराग्लाइडिंग इंडियन ओपन चैंपियनशिप

Sun, 04 Nov 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग की इंडियन ओपन चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के लुईस 2878 अंक लेकर प्रतियोगिता के ओवरआल विजेता बने हैं। भारत के देवू चौधरी 2873 अंक लेकर दूसरे और न्यूजीलैंड के मैट सीनियर 2805 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पहले तीनों स्थानों पर रूस की पायलटों ने कब्जा जमाया है।

विज्ञापन


इसमें 676 अंक लेकर वेरसोनिका पहले, 658 अंक लेकर एलीना दूसरे और 646 अंकों के साथ एनाने तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय पायलटों में देवू चौधरी पहले, अरविंद पाल दूसरे और गौतम नाथ तीसरे स्थान पर रहे। स्पोर्ट्स कैटेगिरी में यूएस अस्टिन कोकस, रूस के एलैक्सी सरजी और सुशांत ठाकुर को सम्मानित किया।

विज्ञापन

इंडियन ओपन पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के समापन पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में ओवरआल चैंपियन को एक लाख, दूसरे स्थान के लिए 75 हजार और तीसरे स्थान के लिए 25 हजार की धनराशि से सम्मानित किया गया। महिला वर्ग के लिए तीस, बीस और दस हजार रुपये दिए गए।

चैंपियनशिप साडा और प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान से करवाई गई। इस दौरान बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी, रवि धीमान, अर्जुन ठाकुर, पूर्व विधायक दूलोराम, त्रिलोक कपूर, विनय शर्मा, डीसी संदीप कुमार, सीपी वर्मा, मधु चौधरी, एसडीएम विकास शुक्ला, वीएस यादव, वीएस ठाकुर, अमन सिपहिया और कर्ण जम्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें