शहीद विक्रम बतरा मैदान में वाईएस परमार राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। शुभारंभ इंदु गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की संयुक्त निदेशक सुमन रावत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता में देशभर की 12 वालीबॉल टीमें भाग ले रही हैं। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में आठ पुरुषों की टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें नौसेना, सीआरपीएफ, पंजाब पुलिस, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, एचएसआईडीसी और मुंबई की टीम शामिल है।
इसके अलावा चार महिला टीमें हैं, जिसमें सीआरपीरफ, मुंबई, हिमाचल और राजस्थान की टीम है। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का पहला मैच हिमाचल और कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। इसमें हिमाचल को जीत मिली।
पालमपुर वॉलीबाल क्लब के प्रधान संजीव राणा ने बताया कि चार नवंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा। इसमें पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र सिंह कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर जिप अध्यक्ष मधु गुप्ता भी मौजूद रहीं।