उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में डीडीहाट यूथ सोसायटी और पांगती पुस्तक भंडार के संयुक्त आयोजन में राष्ट्रीय बापू चल वैजयंती वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में पंजाब, गुजरात, नेपाल, एसएसबी, सिख रेजीमेंट, यूपी समेत स्थानीय टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 1974 से लगातार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पूर्व में इंडिया की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर चुके हैं।
संयोजक डीएस पांगती ने बताया कि युवाओं में खेल भावना को विकसित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। फाइनल मैच दो अक्टूबर को होगा। विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।