फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल जूनियर महिला खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत, अभी तक जीत चुकी थीं 14 गोल्ड मेडल

Wed, 09 Jan 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
विज्ञापन
जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट एकता
विज्ञापन

दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर गांव चरखी के समीप सड़क हादसे में डिस्कस-थ्रो की नेशनल जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव पैंतावास कलां से चरखी गांव स्थित खेल अकादमी में अभ्यास के लिए जा रही थीं। उसकी बाइक को एक रिट्ज कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर खड़ी रिट्ज कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार पैंतावास कलां निवासी राजेश की छोटी बेटी एकता (20) डिस्कस-थ्रो की नेशनल खिलाड़ी थीं। पिता राजेश ने बताया कि उसने नेशनल लेवल की अलग-अलग स्पर्धाओं में 14 गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। 

विज्ञापन

सिल्वर और कांस्य मिलाकर पदकों की संख्या 20 है। उन्होंने बताया कि एकता के ज्यादातर पदक जूनियर नेशनल स्पर्धाओं में मिले थे। उन्होंने बताया कि एकता इस समय गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल की खेल अकादमी में अभ्यास कर रही थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह बाइक पर सवार होकर घर से अकादमी के लिए चली थी। 

जब वह अकादमी के समीप पहुंची तो सामने से आ रही रिट्ज कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। घटना में एकता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी रिट्ज चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हो गई थी। पुलिस ने पिता राजेश के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, हादसे के बाद से गांव पैंतावास कलां में मातम पसरा है। 

पुलिस ने रिट्ज गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार सुबह एसडीएम कार्यालय से गाड़ी नंबर की वेरिफिकेशन कर पुलिस मालिक का पता लगाएगी। फिलहाल इस संबंध में अज्ञात चालक पर हमने केस दर्ज किया है।  - जगराम, सदर थाना प्रभारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें