फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में दमखम दिखाएंगे इस जिले के 13 एथलीट

Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उन्नावः आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय इंटर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 13 एथलीट दमखम दिखाएंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है। प्रतियोगिता के लिए 27 नवंबर को खिलाड़ी आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी सिद्धार्थ ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए एक नवंबर को ट्रायल का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता कराई गई थी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ी चिह्नित किए गए थे। यह खिलाड़ी 1 से 3 दिसंबर के बीच आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में विशाल गौतम, दो सौ मीटर दौड़ में सत्यम मिश्रा, चार सौ मीटर दौड़ में विशेष वर्मा व सतपाल, छह सौ मीटर दौड़ में धर्मवीर, लंबी कूद में कौशल प्रजापति व मोनू सरोज, डिस्कस थ्रो में अभिनव सिंह, शॉट पुट में ध्रुवराज सिंह व अनुष्का सिंह, ऊंची कूद में शिवम रावत, सौ मीटर हर्डल में प्रद्युमभन सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें