फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी ऊना में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, देश की आठ टीमें ले रहीं हिस्सा

Mon, 02 Sep 2019 07:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में 30वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में शिलांग, पुणे, पटना, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, लखनऊ तथा चंडीगढ़ क्षेत्र की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का समपन बुधवार को होगा। यह प्रतियोगिता अंडर-19, अंडर-17 तथा अंडर-15 श्रेणियों में करवाई जा रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दूसरे प्रदेशों की संस्कृति को समझने का मौका मिलता है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। 

क्रिकेट खेलने से खुद को रोक नहीं पाए अनुराग
क्रिकेट खिलाड़ी रहे अनुराग ठाकुर क्रिकेट खेलने से खुद को रोक नहीं पाए और बच्चों के साथ खेलने के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों से गेंदबाजी करने को कहा और खुद बैटिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें