तीसरे सेट में हार-जीत के लिए दोनों खिलाड़ियों ने बाजी लगा दी। जीत निधि के हिस्से में आई। उसने 7-5 से सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। कोर्ट एक पर यूएसए की एलेक्जेंड्रा रिले ने बेहतरीन जीत दर्ज की। उन्होंने भारत की साई देदीप्य एडुला को सिर्फ 55 मिनट में 6-1, 6-0 से हरा दिया। कोर्ट तीन पर नताशा पलाहा का रंग जमा। यह मैच केवल 48 मिनट में खत्म हो गया। नताशा ने आरती मुनियन 6-2, 6-0 से पराजित कर दिया। तीसरे राउंड में कोर्ट एक पर रशिया की अन्ना मखोरकीन ने भारत की ऋषिका सुनकारा को 6-0, 6-4 के अंतर से आसानी से हरा दिया। क्वालीफाइंग राउंड का अंतिम मैच चीन की दन नी वांग ने शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया। वांग ने भारत की दीक्षा मंजू प्रसाद को 6-0, 6-2 से हरा दिया। आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ सोमवार से होगा। देश-विदेश से आई 32 टेनिस खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए अपनी क्षमता प्रदर्शन करेंगी। विजेता को 25 हजार डालर का इनाम मिलेगा।
क्वालीफाइंग राउंड में विजेता बनी खिलाड़ी
क्वालीफाइंग राउंड के बाद आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में आठ खिलाड़ियों को रखा गया है। उजबेकिस्तान की अल्बिन खबीबुलीन (1010), भारत की अस्मिथा ईश्वरामूर्ति (1084), नताशा पलाहा (1085), निधि चिलुमुला (1222), जेनिफर लुइखम (1100), चीन की दन नी वांग (1075), रशिया की अन्ना मखोरकीन (1075) और यूएसए की एलेक्जेंड्रा रिले (997) को 32 खिलाडिय़ों की सूची में जगह मिली है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/