ओलंपिक में स्वर्ण लाने वाले को छह करोड़
उप्र सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में विजेताओं को 6.45 करोड़ रुपये बतौर पुरस्कार बांटे गए हैं। जबकि पिछली किसी सरकार ने खेलों पर इतना खर्च नहीं किया। पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन के तौर पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार 2020 में ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक पाने वालों को छह करोड़, रजत पदक लाने वालों को चार करोड़ और कांस्य पदक के लिये दो करोड़ रुपये देगी। प्रदेश के स्टेडियम में क्लास टू के लिये पदों का सृजन किया जायेगा। आउटसोर्सिंग पर भी कोच तैनात किये जाएंगे।
उप्र में खुलेंगी हाई एक्सिलेंस एकेडमी
उन्होंने कहा कि उप्र में पांच से छह हाई एक्सिलेंस एकेडमी खोली जायेंगी। एक एकेडमी मेरठ में हो सकती है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कताई मिल में स्पोर्ट्स कालेज बनाने की मांग की है। यहां पर स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण हो सकता है। हालांकि औद्योगिक जमीन का स्थानांतरण स्पोर्ट्स के लिए कराना होगा। इसके लिए खेल मंत्रालय जल्द विचार करेगा। प्रदेश सरकार जल्द स्पोर्ट्स जर्नलिज्म कोर्स लाने पर विचार कर रही है।
सिंथेटिक ट्रैक के लिए मिलेंगे 14 करोड़
खेल मंत्री ने उप्र प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के सहायक अभियंता को दिसंबर तक एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि स्टेडियम में जल्द ही 14 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक तैयार होगा। इसके लिए जिला खेल विभाग द्वारा प्रस्ताव भी लखनऊ भेजा जा चुका है। इस दौरान भाजपा नेता आलोक सिसौदिया, नवीन त्यागी, संदीप त्यागी, कपिल त्यागी, मनीष कुमार, जयप्रकाश, कोच ललित पंत, आलोक मानव, नेहा कश्यप आदि मौजूद रहीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/