यूपी स्टेट रोलर स्पोर्टस चैम्पियनशिप में मेरठ के दयावती मोदी अकेडमी के छात्र चिराग गर्ग ने दो पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया। नोएडा स्टेडियम में आयोजित यूपी स्टेट रोलर स्पोर्टस चैम्पियनशिप के अंडर 14 बालक वर्ग की 500 मीटर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और 1000 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया है।
चिराग ने दो पदकों के साथ नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, विशाखापटनम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया है। उनके दो पदक जीतने पर दयावती मोदी अकेडमी में खुशी का माहौल है। उनके पदक जीतने पर कॉलेज की प्रधानाचार्या ऋतु दीवान कोच अरुण कुमार व कॉलेज स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/