बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के बैनर तले खेली जा रही 20वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में शनिवार को भी शानदार मुकाबले देखने को मिले। मेरठ और बागपत के शूटरों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
एयर राइफल (आईएसएसएफ) जूनियर पुरुष में बागपत के सहज शर्मा पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान मेरठ के सूर्यदीप तोमर और तीसरा स्थान लखनऊ के ताबिश अहमद ने पाया। एयर राइफल (आईएसएसएफ) जूनियर महिला में गौतमबुद्घनगर की आद्यामल और हापुड़ की दिव्या शक्ति दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, एयर राइफल (एनआर) जूनियर पुरुष वर्ग में मेरठ के रिंकू कुमार, बागपत के सौरभ कुमार और शामली के पारस लाथर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/