प्रदेश मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप छह से आठ दिसंबर तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में खेली जाएगी। शिमला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव विजय धौटा ने सभी जिलों की बैडमिंटन एसोसिएशन से इस चैंपियनशिप के लिए एंट्री भेजने को कहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब दो सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में 35 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता 35, 40, 45, 50, 55 और 60 वर्ष के आयु वर्ग में करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अगले साल मार्च में गोवा में होने वाली नेशनल मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।