फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर, सीनियर में मंडी और जूनियर कोर्फबाल में हमीरपुर जीता

Tue, 19 Feb 2019 02:38 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में 19वीं सब जूनियर, जूनियर और 24वीं सीनियर राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। सब जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मंडी और जूनियर वर्ग में हमीरपुर जिला विजेता रहा।

विज्ञापन


सीनियर वर्ग में कुल्लू और बिलासपुर जिले की टीमें तीसरे स्थान के लिए संयुक्त रूप से विजयी घोषित की गई हैं। सब जूनियर वर्ग का फाइनल मंडी और आरकेआईएस नावाही के बीच खेला गया। इसमें मंडी ने नवाही को पराजित किया।

जूनियर वर्ग के फाइनल में हमीरपुर टीम ने मंडी को पराजित कर विजय हासिल की। सीनियर वर्ग का फाइनल हमीरपुर और मंडी के बीच खेला गया। इसमें मंडी ने हमीरपुर को पराजित कर खिताब जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता दलेर सिंह कंवर ने की। उन्होंने विजेता, उपविजेता और अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि वे मार्च में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें।

उन्होंने कोर्फबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा विजेता, उप विजेता व तीसरे स्थान पर रही टीमों को सम्मानित किया। प्रदेश महासचिव बंशीराम सुमन ने कहा कि सरकार और संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति के प्रयासों से खेल को बढ़ावा मिल रहा है।

प्रदेश प्रेस सचिव एवं जिला अध्यक्ष पवन रांगड़ा, महासचिव प्रवीण शर्मा, कुल्लू के सचिव दत्त राम शर्मा, बिलासपुर के सचिव बालकृष्ण, महेंद्र राठौर, राजकुमार, मुनीष राणा, मेघ सिंह नेगी, संघ के प्रदेश सचिव देवदत्त प्रेमी, राष्ट्रीय रेफरी विनोद कुमार और विदेश पालसरा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें