फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ एशियन ग्रेपलिंग में दम दिखाएंगी कानपुर की मधु शर्मा

Sat, 22 Dec 2018 11:45 AM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खिलाड़ी मधु शर्मा
विज्ञापन
साउथ एशिया के भूटान में पांच व छह जनवरी को होने वाली साउथ एशियन ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) चैंपियनशिप में कानपुर की एकमात्र खिलाड़ी मधु शर्मा का चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन व खिलाड़ियों में खुशी है। मधु ने अपने कोच सुनील चतुर्वेदी की देख-रेख में कड़ा अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अर्मापुर निवासी मधु शर्मा के पिता श्यामसुंदर शर्मा एयरफोर्स में दरबान के पद पर तैनात हैं। मधु ने 2 साल पूर्व कल्याणपुर स्थित डीवीएस स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच सुनील चतुर्वेदी से जूडो व ग्रेपलिंग सीखना शुरू किया था। मात्र दो साल की मेहनत में ही मधु ने कई पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। दो साल का यह सफर अब अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंच गया है। पिछले दिनों दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान पाकर कानपुर का गौरव बढ़ाया था।

इस प्रतियोगिता के आधार पर मधु का चयन सीनियर वर्ग में साउथ एशिया ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। मधु ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार व कोच को दिया है। भूटान में होने वाली चैंपियनशिप में साउथ एशिया के कई देश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मधु शर्मा का मुकाबला विभिन्न देशों के विश्वस्तरीय खिलाड़ियों से होगा। मधु ने कहा कि वह इस प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देश के लिए मेडल भी लाएंगी। मधु के परिवार में पिता श्याम सुंदर, मां सुशीला देवी, बड़े भाई अमरजीत, छोटे भाई रवि क्रिकेट खिलाड़ी हैं और छोटी बहन साक्षी हैं।
विज्ञापन


ये है ग्रेपलिंग
ग्रेपलिंग को मल्लयुद्ध भी कहते हैं। यह फ्री-स्टाइल कुश्ती होती है। इसे भारतीय मार्शलआर्ट भी कहा जाता है। कुश्ती में पहलवान को चित कर देने से सामने वाला जीत जाता है, मगर इसमें ऐसा करने पर उसे एक प्वाइंट मिलता है और यदि उसे चार से पांच मिनट तक जमीन से उठने नहीं देता है, तो फिर सामने वाले को 3 प्वाइंट मिल जाते हैं। यह खेल कुश्ती से ज्यादा खतरनाक है। इसमें खिलाड़ी के शरीर के किसी भी हिस्से में हिट करके या अपनी टेक्निक से पटक सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसा रहा सुनहरा सफर
2016 ग्रीनपार्क में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2017 ग्रीनपार्क में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2017 सहारनपुर में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता
2017 हरदोई में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2018 ग्रीनपार्क में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2018 मुरादाबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2018 सहारनपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता
2018 दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें