फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं 16 साल की रजनी कश्यप, जिसकी पीएम मोदी ने की तारीफ...पिता बेचते हैं लस्सी

Mon, 31 Dec 2018 09:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
रजनी कश्यप
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में रजनी कश्यप का नाम लिया। लोगों के मन में उत्सुकता है कि ये रजनी कश्यप कौन है और वो क्या करती है। आइए जानते हैं रजनी कश्यप के बारे में। जिनका उल्लेख खुद पीएम मोदी ने किया। रजनी हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बुआना लाखू की रहने वाली हैं। 16 साल की उम्र में रजनी देश का नाम रोशन कर रही हैं।

विज्ञापन


रजनी ने दस वर्ष की आयु में खेलना शुरू किया था। उनके पिता जसमेर गांव में लस्सी बेचने का काम करते हैं व उनकी माता ऊषा खेत में मजदूरी करती है। हाल ही में सर्बिया में हुई नेशंस जूनियर चैंपियनशिप रजनी ने अपने नाम की थी। रजनी को पांच साल पहले गांव के बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र कुमार से खेलने की प्रेरणा मिली थी। पांच साल पहले मेडल जीतने के बाद कोच सुरेंद्र का गांव में स्वागत होते देख रजनी ने मन में ठान ली थी कि वो भी मेडल जीत कर लाएगी व उनका भी गांव में स्वागत होगा।

रजनी सुबह शाम प्रॉक्टिस करती हैं और दिन में अपनी मां के साथ खेत में काम करती हैं। रविवार को पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में भी रजनी का जिक्र करते हुए कहा कि रजनी ने मुक्केबाजी में मेडल जीतने पर अपना मेडल सबसे पहले कपड़े में लपेटकर पिता को समर्पित किया। रजनी के पिता जसमेर सिंह दूध और लस्सी का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें