फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में कुश्ती के विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाए दाव-पेंच, इनामी कुश्ती जौनपुर के नाम

Fri, 09 Nov 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
एक लाख, 62 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर में नवयुवक मंगल दल कुश्ती दंगल कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार की दोपहर नगर से सटे भरुहना गांव में अंतरप्रांतीय कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती के विराट दंगल में दिल्ली, हरियाणा, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, आजमगढ़ सहित अन्य स्थानों के नामी-गिरामी पहलवानों ने शिरकत किया।
विज्ञापन


छोटी-बड़ी हुई 32 कुश्ती-दंगल में एक लाख, 62 हजार रुपये की मुगलसराय व दिल्ली के पहलवान के बीच हुई इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, वहीं दिल्ली के मोहित पहलवान व जौनपुर के निगम पहलवानों के बीच हुई 31 हजार की कुश्ती जौनपुर के निगम पहलवान ने जीती। 

मेही पहलवान की स्मृति में दीपावली के बाद भरुहना गांव में आयोजित अंतरप्रांतीय कुश्ती के विराट दंगल में दूरदराज से आए नामी-गिनामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कुश्ती-दंगल का शुभारंभ अखाड़े पर हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर किया गया। दोपहर में शुरू हुए कुश्ती-दंगल देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अखाड़ा परिसर में देर शाम तक एकत्रित रहे।
विज्ञापन


कुश्ती-दंगल की सबसे बड़ी एक लाख, 62 हजार रुपये की इनामी कुश्ती दाढ़ी मुगलसराय के अरविंद व दिल्ली के साहिल पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसी क्रम में वाराणसी के गोपी और दिल्ली के मदन पहलवान के बीच हुई 51 हजार की इनामी कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। केराकत जौनपुर के शनि और जरहां के कुबेर पहलवान के बीच हुई कुश्ती में शनि पहलवान ने जीत हासिल की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल, अपन दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व एमएलसी सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह रहे। कुश्ती-दंगल में रेफरी की भूमिका फुन्नू लाल सोनकर, नंदलाल सोनकर व लल्लू सोनकर ने निभाई, वहीं दंगल के संयोजक कन्हैया लाल सोनकर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें