प्ले में मंडी पहले, सिरमौर दूसरे और चंबा तीसरे स्थान पर रहा। पारंपरिक गीत में चंबा ने पहला, किन्नौर ने दूसरा तथा मेजबान कुल्लू ने तीसरा स्थान पाया। लोक गीत में बिलासपुर, कुल्लू तथा हमीरपुर, लोकनृत्य में मेजबान कुल्लू, किन्नौर तथा बिलासपुर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इस दौरान युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक सुबोध रमोल ने कहा कि सुवा उत्सव में 11 विधाओं में सूबे के 11 जिलों के करीब 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्याम सुंदर महंत ने मंच का संचालन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा व विभिन्न जिलों से आए खेल अधिकारी उपस्थित रहे।