फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के किशन लाल ने इटली में भारत को दिलाया रजत पदक

Wed, 31 Jul 2019 05:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
डीपीई किशन लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटली के टोरिनो में चल रही मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में सारी भेखली स्कूल के डीपीई किशन लाल ने जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीत कर भारत की शान बढ़ाई है। हर्डल रेस में भी किशन फाइनल में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


एशियन मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में करीब 70 देश भाग ले रहे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी भेखली के डीपीई किशन लाल का एथलेटिक्स स्पर्धा में चयन हुआ है। मेडल जीतने पर कुल्लू में जश्न का माहौल है। 

जेवलिन थ्रो में ग्रीस को स्वर्ण, भारत को रजत और हंगरी को कांस्य पदक मिला है। यूरोपियन मास्टर गेम्स के लिए कुल्लू के किशन लाल 100 मीटर, 100 मीटर हर्डल रेस, जेवलिन थ्रो और चार गुना 100 रिले रेस में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


किशन लाल मास्टर गेम्स एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष भी हैं। उनका कहना है कि हर्डल रेस में भी देश के लिए मेडल जीतूंगा। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने परिवार के सदस्यों और दोस्तों का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें