फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला के कौशिक ने दिल्ली में कमाया नाम, हासिल किया पहला स्थान

Thu, 04 Oct 2018 01:29 PM IST
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज धर्मशाला की 5-एचपी कंपनी धर्मशाला में अंडर ऑफिसर कौशिक ने दिल्ली में शूटिंग में नाम कमाया है। कौशिक ने प्वाइंट 7 सेंटीमीटर ग्रुप शूटिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इस स्पर्धा में देश भर की 17 डायरेक्टर ग्रुपों के प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कौशिक का चयन थल सैनिक कैंप के लिए हुआ था। रोपड़ में आयोजित इस कैंप में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से प्रतिभागी शामिल थे। इस दौरान इन चारों ग्रुपों में धर्मशाला के कौशिक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके बाद कौशिक का चयन दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसमें देश भर की 17 डायरेक्टरेट जिनमें नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट जोन शामिल थे। इनमें आसाम, जम्मू, मध्य प्रदेश और यूपी सहित अन्य डायरेक्टरेट शामिल थे।
विज्ञापन


दिल्ली में हुई इस स्पर्धा में कौशिक ने प्वाइंट 7 सेंटीमीटर ग्रुप में पांच गोलियां दाग दीं, जोकि अपने आप में एक रिकार्ड है। देश भर में प्रथम स्थान हासिल करने पर कौशिक को डीजीएनसीसी ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

कौशिक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय हिमाचल के ओसी कर्नल डीकेएस चौहान, धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य एसके मेहता और डॉ. रणजीत सिंह को दिया है। उन्होंने बताया कि इन्हीं के मार्गदर्शन में वह इस उपलब्धि को हासिल कर सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें