इस दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, चंद्रशेखर तुर्की, विजय ठाकुर, बलवंत, विजय धौटा और खेेल परिसर के बैडमिंटन कोच सन्नी पापटा आदि मौजूद रहे। समापन समारोह में अंडर-13 आयु वर्ग की हिमाचल की टीम की घोषणा कर दी गई ।
हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता चंद्रशेखर तुर्की ने बताया कि 6 से 10 नवंबर तक बिहार के भागलपुर में होने वाली अंडर-13 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में कर्ण शर्मा, देवेश राणा, दक्षेश बरनयाल, यक्षिता शर्मा और प्रज्ञा वर्मा एकल तथा डबल मुकाबलों में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए सन्नी पापटा हिमाचल के कोच और विजय धौटा मैनेजर नियुक्त किए गए हैं।