फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक के लिए दो से तीन घंटे पसीना बहा रहीं कनु प्रिया, करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्त्व

Sun, 06 Oct 2019 11:35 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
मेडल के साथ कनु प्रिया पगडोत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमंडल जवाली के मकड़ाहन की कनु प्रिया पगडोत्रा वेट लिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर वेट लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतना और खेलो इंडिया में प्रतिभागी बनने के लिए कनु प्रिया पगडोत्रा कड़ी मेहनत कर रही हैं।

विज्ञापन


कनु प्रिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मारवाड़ी (ऊना) में कोच रजनीबाला से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर टॉप आठ में जगह बना चुकी हैं।

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के 71 किलोग्राम भार वर्ग में 98 किलोग्राम भार उठाकर बढ़िया प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह बनाई।

कनु प्रिया के पिता राकेश पगडोत्रा रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता शारदा देवी गृहिणी हैं। कनु प्रिया ने कहा कि 14 से 22 अक्तूबर तक बोधगया में होने वाली नेशनल यूथ वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना उनका लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें