फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ से बनेगा कानपुर का पहला इंडोर स्टेडियम, राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षक भी रखे जाएंगे

Mon, 07 Oct 2019 05:18 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर का पहला इंडोर स्टेडियम स्मार्ट सिटी के तहत आर्य नगर स्थित पालिका स्टेडियम में बनेगा। 13 करोेड़ से बनने वाले इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। नवंबर के पहले हफ्ते से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पालिका स्टेडियम में इंडोर क्रिकेट का अभ्यास ग्राउंड, टेबल टेनिस, बैडमिंटन का हॉल तैयार किया जाएगा। यहां पर क्रिकेट खिलाड़ी बॉलिंग मशीन से बल्लेबाजी का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षक भी रखे जाएंगे। हर हॉल में वीआईपी चेंजिंग रूम बनेगा। साथ ही कैंटीन में भोजन से लेकर हर पौष्टिक आहार मिलेंगे। मैदान के चारों तरफ जाली लगाकर उसमें पौधे लगाए जाएंगे।

13 करोड़ का बजट पास हुआ है। स्मार्ट सिटी को स्वीमिंग पूल व योग हॉल बनाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। खिलाड़ियों को एक ही जगह पर अधिक से अधिक बेहतर सुविधाएं दिलाना हमारा लक्ष्य है।
- जफर आलम, क्रिकेट प्रशिक्षक नगर निगम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें