फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि: मंडी को हरा कांगड़ा ने जीता वॉलीबाल का फाइनल

Sat, 09 Mar 2019 05:18 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरात्रि मेले में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल कांगड़ा की टीम ने जीत लिया है। शनिवार को अंतिम मुकाबले में कांगड़ा ने मेजबान मंडी पुलिस को पटकनी दी।

विज्ञापन


बेहतर खेल दिखाते हुए कांगड़ा टीम ने मंडी पुलिस को 25-18, 25-20, 25-22 से पराजित किया। मुख्यातिथि एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये मिले। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मंडी प्रदीप धीमान के अलावा प्रशिक्षक बुद्धि सिंह, एसएचओ सुंदरनगर गुरदेव, बास्केटबाल प्रशिक्षक सतिंद्र कुमार,  भगत सिंह, कमलेश ठाकुर, चंचल, प्रकाश, भूपेंद्र और जगदीश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें