फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची मेजबान टीम

Thu, 27 Sep 2018 08:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा के एमसीएम डीएवी कॉलेज में चल रही इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आईएलएस शिमला को 49-06 से हराकर मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वीरवार को खेले गए लीग मैचों में सरकाघाट ने मंडी कॉलेज को 32-17 के अंकों से शिकस्त दी। कोटशेरा ने हमीरपुर को 40-35 से हराया।

विज्ञापन


ऊना ने घुमारवीं को 65-44 तथा पालमपुर ने बिलासपुर को 45-32 के अंतर से हराया। इसके अलावा वीरवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में डीएवी कांगड़ा ने कुल्लू कॉलेज को 49-33 के अंतर से हराया। इस मैच में साहिल और राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

अन्य क्वार्टर फाइनल मैचों में धर्मशाला कॉलेज ने कोटशेरा को 50-10 के विशाल अंतर से हराया। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक जेआर बल्होत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें