फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में कांगड़ा की निहारिका और सोलन के बलराम को स्वर्ण

Mon, 13 Jan 2020 05:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लदरौर (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में सोमवार को अंडर-17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के 45 किग्रा लड़कों के भार वर्ग में सोलन के बलराम प्रथम और हमीरपुर के शुभम दूसरे स्थान पर रहे। 48 किग्रा में बिलासपुर के आर्यन प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय, 51 किग्रा में ऊना हॉस्टल के शुभम ठाकुर प्रथम, हमीरपुर के राहुल द्वितीय, 55 किग्रा में हमीरपुर के विजय कुमार प्रथम, ऊना हॉस्टल का शिवा शर्मा द्वितीय, 60 किग्रा में कांगड़ा के निखिल प्रथम, बिलासपुर के पंकज द्वितीय, 65 किग्रा में मंडी के नवीन प्रथम, सोलन के इरफान द्वितीय स्थान पर रहा। 71 किग्रा में सोलन के दक्ष प्रथम, चंबा के तरुण कपूर द्वितीय, 80 किग्रा वर्ग में बिलासपुर के प्रिंस प्रथम, ऊना हॉस्टल के प्रशांत द्वितीय, 92 किग्रा में ऊना के सुधीर प्रथम, बिलासपुर के प्रिंस कुमार द्वितीय, 110 किग्रा में ऊना के संदीप प्रथम, हमीरपुर के रोनित वर्मा द्वितीय रहे।

विज्ञापन


महिला वर्ग के 57 किग्रा भार वर्ग में कांगड़ा की निहारिका प्रथम और सोलन की ईशा द्वितीय, 61 किग्रा में कांगड़ा की मधु प्रथम और सोलन की आंचल द्वितीय, 65 किग्रा में बिलासपुर की दिव्यांशी प्रथम, हमीरपुर की आंचल भाटिया द्वितीय, 69 किग्रा में मंडी की रवीना प्रथम, हमीरपुर की दीक्षा द्वितीय, 73 किग्रा में सोलन की तमन्ना प्रथम और बिलासपुर की शगुन द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 190 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार को विधायक कमलेश कुमारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। सोमवार को राजेश चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगदीप सिंह, प्रतियोगिता के संचालक सुभाष सोनी, संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सचिव रामलाल संधू ने कहा कि इस राज्य स्तरीय कुश्ती के विजेता खिलाड़ी बिहार के पटना में 25 फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें