फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियन बनीं भारतीय कबड्डी टीमें, हिमाचल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2019 10:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मलयेशिया में चल रहे कबड्डी वर्ल्ड कप में भारत की महिला और पुरुष टीमें विश्व विजेता बन गई हैं।  पुरुष टीम ने फाइनल में ईराक को 57-27 तथा महिला टीम ने फाइनल में ताईवान को 47-29 से हराकर विश्व विजेता का खिताब जीता। 

विज्ञापन


नालागढ़ उपमंडल के राजपुरा के खिलाड़ी अभिनंदन ठाकुर भी पुरुष टीम का हिस्सा बने। बिलासपुर छात्रावास की चार खिलाड़ी निधि शर्मा, निविधा मेहता, सुषमा शर्मा और डिंपल महिला टीम में शामिल रहीं।

दोनों टीमों के कोच नालागढ़ के दभोटा निवासी प्रथम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश चंदेल व एनआईएस कोच संजीव ठाकुर थे। सुंदरनगर के विधायक एवं न्यू हिमाचल कबड्डी फेडरेशन के चीफ पैटर्न राकेश जम्वाल भी मलयेशिया पहुंचे थे।
विज्ञापन


दोनों टीमों की जीत पर देश में खुशी का माहौल है। एनआईएस कोच जयपाल चंदेल ने बताया कि बड़े गर्व की बात है कि भारतीय टीमों ने वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। महिला टीम में चयनित हुईं चार खिलाड़ियों में से निधि शर्मा पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं।

तीन अन्य खिलाड़ी निविधा मेहता, सुषमा शर्मा और डिंपल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों और कोच का 30 जुलाई को नालागढ़ के राजपुरा और दभोटा में भव्य स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें