फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्पोर्ट्स मीट में पहली बार मौजूद रहेंगे कबड्डी स्टार अजय ठाकुर

Sun, 17 Nov 2019 11:21 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
अजय ठाकुर
विज्ञापन

पुलिस मैदान धर्मशाला में 17 नवंबर से शुरू हो रही 51वीं पुलिस स्पोर्ट्स एवं ड्यूटी मीट में भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। हालांकि, इस दौरान वह खेल में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन मीट के दौरान यहां पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साह जरूर बढ़ाएंगे। दूसरी ओर, भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी प्रियंका नेगी भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए धर्मशाला आएंगी।

विज्ञापन


प्रियंका नेगी इससे पहले भी पुलिस मैदान धर्मशाला में हुई पुलिस स्पोर्ट्स एवं ड्यूटी मीट में अपनी उपस्थिति दर्जकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर से शुरू हो रही 51वीं पुलिस स्पोर्ट्स एवं ड्यूटी मीट के लिए भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर भी धर्मशाला पहुंचेंगे।

वर्ष 2018 में हुई पुलिस स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट में भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर प्रो कबड्डी लीग के चलते धर्मशाला नहीं आ पाए थे, लेकिन इस बार प्रो कबड्डी लीग के मैच नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने पुलिस स्पोर्ट्स टीम में आने की हामी भरी है। 2018 में प्रियंका नेगी और सुषमा वर्मा अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं। 
विज्ञापन


ये हैं हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में हिमाचल पुलिस में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर, महिला कबड्डी टीम की प्रियंका नेगी और क्रिकेटर सुषमा वर्मा शामिल हैं। अजय ठाकुर और सुषमा वर्मा पुलिस में बतौर डीएसपी और प्रियंका नेगी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें