पड्डल मैदान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय जूनियर अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ चेयरमैन जिला बास्केटबाल संघ नितिन गुप्ता ने किया। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के पहले मैच में सोलन ने सनावर स्कूल को 20-9 से पराजित किया।
बिलासपुर ने कांगड़ा को 30-25 से हराया। एक अन्य मैच सनावर और कांगड़ा के बीच खेला गया। इसमें कांगड़ा ने सनावर को 35-20 से पराजित किया। दिन के अंतिम मैच में सोलन ने बिलासपुर को 36-25 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
लड़कों के पहले मैच में सोलन ने मंडी को 30-24 से हराया। शिमला ने बिलासपुर को 42-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सिरमौर ने हमीरपुर को 35-28 से पराजित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 15 टीमों के 200 जूनियर लड़के-लड़कियां भाग ले रहे हैं। इस मौके पर अजय सूद, केआर गर्ग, अशोक कुमार, राजकुमार राणा, सुरेंद्र, राज, सतिंद्र शर्मा, कमलेश ठाकुर, सुनील और रीता देवी आदि मौजूद रहे।