फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग: पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स जीते, दूसरे में बंगाल वारियर्स ने मारी बाजी

Sat, 15 Dec 2018 11:32 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
जयपुर पिंक पैंथर्स
विज्ञापन

छह दिवसीय विवो प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 के तहत शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहला मैच खेला गया। पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेनी पलटन के बीच हुआ। मुकाबले में पिंक पैंथर्स ने 36-23 के अंक के साथ जीत हासिल की। पिंक पैंथर्स की टीम में शानदार प्रदर्शन टीम के कप्तान दीपक निवास हुड का रहा, जिन्होंने रेडिंग में 7 अंक बना डाले। 

विज्ञापन


वहीं, खिलाड़ी सुनील ने हाई फाइव समेत आठ अंक बना डाले। पहला हाफ खत्म होने पर पिंक पैंथर्स के पास पुनेनी पलटन के खिलाफ नौ अंकों की बेहतरीन बढ़त रही। पहला हाफ मैच खत्म होने पर स्कोर 21-9 रहा। पिंक पैंथर्स रेडिंग और डिफेंस दोनों में अच्छे रहे, जबकि पुनेनी टीम किसी भी हाफ में पैंथर्स को टक्कर नहीं दे पाई। 

इन टीमों के बीच इस सीजन के इससे पहले दो मुकाबले हो चुके हैं। जिनमें एक में पिंक पैंथर्स को मुंह की खानी पड़ी, जबकि दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के अंक बराबर रहे। दोनों टीमों के बीच अभी 5 मुकाबले होंगे, जिसके बाद ही जयपुर पिंक पैंथर्स सुपर लीग में एंट्री कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन ने लगाए ठुमके

मैच के दौरान अभिषेक बच्चन
इस मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे। जो दर्शकों को लुभाने और अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पिंक पैंथर्स बने एक व्यक्ति के साथ कजरारे गाने पर ठुमके लगाए। मैच खत्म होने पर कार्पेट पर उतरकर खिलाड़ियों को जीत की मुबारकबाद दी। इस मौके पर दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। दर्शक पिंक कलर की शर्ट और सिर पर बिग लगाए हुए थे। गानों पर झूमते और मैच के बीच में पिंक पैंथर्स के लिए नारेबाजी करके टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

दूसरा मैच में बंगाल वारियर्स ने जीता
 दूसरा मुकाबला बंगाल वारियर्स बनाम तमिल थलाईवस के बीच खेला गया। लीग में बने रहने के लिए तमिल थलाईवस के लिए मैच जीतना बहुत जरूरी बताया जा रहा था, लेकिन बंगाल वारियर्स से 28-21 के अंक से हार मिली। मैच से पहले दर्शकों को लग रहा था कि दोनों के कप्तानों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 

जबकि मुकाबला तमिल टीम के कप्तान अजय ठाकुर और बंगाल कप्तान मनिंदर सिंह की बजाए बंगाल के डिफेंडर सुरजीत सिंह और तमिल टीम के डिफेंडर अमित हुड्डा के बीच हुआ। सुरजीत ने 6 अंक बनाए और अमित ने 7 अंक। मैच की खास बात यह रही कि मैच सुरजीत ने अजय ठाकुर को 4 बार टेकल किया। मैच खत्म होने के कुछ समय पहले ही बंगल ने तमिल को ऑल आउट करके जीत पर कब्जा कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें