फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मनाली में पहली बार होगी अंतरराष्ट्रीय मैराथन

Sun, 21 Mar 2021 03:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली
विज्ञापन
मनाली में पहली बार होगी अंतरराष्ट्रीय मैराथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन होगी। इसमें सेना, नेवी और पुलिस के जवानों सहित देश और विदेश के धावक भाग लेंगे। सितंबर में होने वाली मैराथन को लेकर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में बैठक की गई। मैराथन पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सहयोग से ग्रैंड इंडियन ट्रेल्स की ओर से करवाई जाएगी।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने कहा कि संस्थान प्रदेश में ग्रैंड इंडियन ट्रेल्स के साथ मिलकर स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर मैराथन का आयोजन कर रहा है। मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैराथन की तिथि निर्धारित की जाएगी। इस दौरान भारतीय सेना के पलचान ट्रांजिट कैंप के सीओ कर्नल नरेश ग्रेंड इंडियन ट्रेल्स के प्रतिनिधि संदीप, नूपूर आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें