अंतर जिला मंडल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर लड़कों व लड़कियों के वर्ग में रविवार को अंतर जिला मंडल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जम्मू, कठुआ, सांबा, राजोरी, पुंछ, उधमपुर और रामबन के एथलीटों ने हिस्सा लिया। लड़कों के अंडर 19 वर्ग में सौ मीटर फर्राटा दौड़ में जम्मू जिले के रणदीप सिंह ने बाजी मारी।
लड़कों के वर्ग में अंडर 14 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के अंकुश कुमार पहले स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले की आयुषी भट्ट अव्वल रही। लड़कियों के अंडर 17 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले की चित्रलिखा ने बाजी मारी। लड़कों के अंडर 17 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के संदीप डोगरा ने बाजी मारी।
अंडर 19 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के रणदीप सिंह ने जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर 19 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के कशिश बड़ू ने बाजी मारी। लड़कों के अंडर 17 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के सरफराज फारूक ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर 17 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में उधमपुर जिले की नीलम अख्तर ने जीत दर्ज की।
लड़कियों के अंडर 19 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में उधमपुर जिले की आशु देवी पहले नंबर पर रही। लड़कों के वर्ग में सांबा जिले के मोहम्मद मुनीर ने जीत दर्ज की। लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में जम्मू जिले के अबरार चौधरी पहले स्थान पर रहे।