फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, ये टीमें अगले दौर में पहुंचीं

Tue, 12 Nov 2019 05:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 इंटर कॉलेज महिला हॉकी चैंपियनशिप का मंगलवार को पड्डल मैदान में आगाज हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ कलस्टर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सीएल चंदन ने किया। सेवानिवृत्त प्रो. अनिल ठाकुर बतौर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश की नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मैच मंडी कॉलेज और दौलतपुर चौक की टीम में खेला गया।

विज्ञापन


इसमें मंडी कॉलेज की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 6-0 से दौलतपुर चौक को हराया। दूसरा मुकाबला हमीरपुर और पीजी सेंटर शिमला के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में पीजी सेंटर शिमला ने हमीरपुर को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरा मैच सुंदरनगर और सोलन के बीच खेला गया। इसमें सुंदरनगर ने 1-0 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें