जम्मू विश्वविद्यालय में चल रही अंतर कॉलेज कबड्डी में वीरवार को कुल आठ मुकाबले खेले गए। इनमें गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज सांबा, हीरानगर, आरएस पुरा, रामबन, पीजी विभाग, गवर्नमेंट एमएएम कॉलेज, जीडीसी पुंछ और जीडीसी राजोरी की टीमें अपने मुकाबले जीत अगले दौर में आगे बढ़ गई।
पहले मुकाबले में जीडीसी सांबा की टीम ने जीडीसी पलौड़ा को छह अंकों के अंतर से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में जीडीसी हीरानगर ने जीडीसी खौड़ को मात देने में सफलता हासिल की। तीसरे मुकाबले में जीडीसी आरएस पुरा की टीम ने जीडीसी खिलोतरां को हराया।
अन्य मुकाबलों में जीडीसी रामबन ने जीडीसी कठुआ को हराने में कामयाबी हासिल की। पीजी विभाग की टीम जीडीसी भद्रवाह को हराया। गवर्नमेंट एमएएम कॉलेज की टीम ने त्रिकुटा डिग्री कॉलेज को 18 अंकों के अंतर से हरा दिया। जीडीसी पुंछ ने जीडीसी थन्नामंडी को तीस अंकों के अंतर से हरा दिया। दिन के आखिरी मुकाबले में जीडीसी राजोरी ने जीडीसी अखनूर को कड़े मुकाबले में केवल चार अंकों के अंतर से हरा अगले दौर में प्रवेश करने में सफलता हासिल की।