फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता: अंब को हराकर फाइनल में पहुंचा कुल्लू कॉलेज

Mon, 01 Oct 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
PIC
विज्ञापन

बबेली स्थित आईटीबीपी के मैदान में चल रही इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन पहला मुकाबला मेजबान कुल्लू और अंब कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें अंब कॉलेज को 2-0 से हराकर कुल्लू ने फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


सरस्वती नगर कॉलेज ने सोलन को 2-0 से हराया। ऊना ने नाहन को 2-0 तथा शिमला ने धर्मशाला कॉलेज को 1-0 से हराया। रविवार को चौथे दिन पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री मुख्यातिथि थीं। कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नंदलाल ठाकुर ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

आयोजन समिति की सचिव डॉ. सुजाता तथा महाविद्यालय इकाई के फुटबॉल इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 27 सितंबर से चल रही है। एक अक्टूबर को इसका समापन होगा। फाइनल मैच सोमवार को होगा। इसमें मेजबान कुल्लू कॉलेज पहुंच गया है। इस दौरान प्रदेश विश्वविद्यालय से आए पर्यवेक्षक डॉ. हरि सिंह ठाकुर, डॉ. दिग्विजय चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें