फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में भारत को गोल्ड, हिमाचल की बेटियां ने किया शानदार प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2019 10:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
विज्ञापन
महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 भारत ने दक्षिण एशियाई खेल-2019 में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है। एकतरफा मुकाबले में मेजबान नेपाल की टीम को 50-13 अंकों से पराजित किया। इस मुकाबले में ट्रांसगिरि की रितु नेगी और पुष्पा राणा ने शानदार भूमिका निभाई। इंडिया के गोल्ड मेडल जीत की सूचना पर सिरमौर के गिरिपार क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


नेपाल के काठमांडू पोखरा में एक से 10 दिसंबर 2019 तक साउथ एशियन गेम्स-2019 में महिला कबड्डी प्रतियोगिता हुई। सोमवार को फाइनल मुकाबला हुआ। खिताबी मुकाबले के शुरुआत से ही इंडिया की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पुष्पा राणा और सोनाली ने जमकर रेड प्वाइंट जुटाए। इसी बीच नेपाल की टीम ने जबरदस्त वापसी खेल में कर ली। भारत की टीम पर कुछ देर तक दबाव बनाने में भी नेपाल की टीम कामयाब रही।

कांटेदार टक्कर देते हुए हॉफ टाइम तक स्कोर 14-10 था। लेकिन, दूसरे हाफ में एकदम बाजी पलट गई। कांटेदार मुकाबले को एकतरफा करते हुए दूसरे ऑफ में रितु नेगी और हरविंद्र कौर की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। सिरमौर कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा और महासचिव जीएस नेगी ने इंडिया महिला टीम को शुभकामनाएं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें