फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू आएंगी मिताली राज, आज करेंगी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

Sat, 29 Sep 2018 05:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज शनिवार को एएमयू में आयोजित स्व. विनय बंसल इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगी। मिताली राज के साथ उनके कुछ अन्य मित्र भी यहां आ सकते हैं। मिताली राज के साथ शहर के मंडलायुक्त, डीआईजी भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


पूर्व विधायक एवं अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बहुचर्चित कप्तान मिताली राज एएमयू के बिलिंगडम क्रिकेट पवेलियन में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगी।

अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा विनय बंसल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे मिताली राज स्टेडियम में पहुंच जाएंगी। उनके साथ मंडलायुक्त अजयदीप सिंह व डीआईजी प्रितिंदर सिंह भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए आयोजकों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार रात तक टूर्नामेंट के आयोजक सभी  तैयारियां पूरी करने में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें