फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कराटे टीम में कानपुर के तीन छात्र चयनित, एशिया पैसिफिक कराटे चैंपियनशिप में लेगें भाग

Thu, 20 Jun 2019 11:26 AM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भारतीय कराटे टीम में कानपुर के तीन छात्र चयनित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
म्यांमार में 23 जून से होने वाली दूसरी एशिया पैसिफिक कराटे चैंपियनशिप में 12 सदस्यीय भारतीय टीम में कानपुर के तीन छात्रों का चयन हुआ है। पैसिफिक कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया के वसंत कुमार सिंह ने बताया कि कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र गौरवेंद्र सिंह 55 किलो भार वर्ग में, श्याम नगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के विवेक यादव, यूपी किराना सेवा समिति के अभिनय गुप्ता 45 किलो भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


दिसंबर 2018 में दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में हुई 29वीं ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। चैंपियनशिप म्यांमार के यंगून शहर के तुवाना स्टेडियम में होगी। जहां चीन, जापान, ईरान, इराक, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अजरबैजान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि देशों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें