इस मौके पर उन्होंने सभी टीमों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यह पहला मौका है जब एचपीयू ने इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता, आयोजन सचिव डॉ. रमेश चौहान, ऑफिशियल कमेटी के चेयरमैन डॉ. गोपाल दास्टा, निदेशक हिमाचल प्रदेश खेल एवं युवा कार्यक्रम प्रो. सुरेंद्र शर्मा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
संजौली कॉलेज में महिला कबड्डी चैंपियनशिप में चार जोन से चुनकर आने के बाद भाग लेने वाली सभी 16 टीमें पहली बार फरवरी में होने वाली खेल इंडिया यूनिवर्सिटी अभियान की खेल स्पर्धाओं में खेलेंगीं। यह जानकारी निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने दी।
आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की बीते वर्ष आयोजित की गई महिला कबड्डी की चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता था। जबकि नार्थ जोन में एचपीयू की टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
विश्वविद्यालय की विजेता टीम में कैप्टन सारिका, पुष्पा, निधि, सुषमा, ज्योति, गोपी, प्रियंका, प्रीति, बंदना, भावना, पूजा, शिल्पा शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों ने कहा कि जीत पर खुशी है।
चैंपियनशिप में खेल कर उन्हें और जोश मिला है, और आगे बढ़कर देश की टीम से अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलनेे के लिए और उत्साह मिला है। टीम की हौसलाफजाई के लिए भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता और उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम को पुरस्कृत किया।