फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की नीलामी में हिमाचलियों पर भी होगी धनवर्षा

Thu, 13 Dec 2018 11:29 AM IST
ओम प्रकाश, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए 18 दिसंबर को होने वाली नीलामी में हिमाचल के सात क्रिकेटरों की बोली भी लगेगी। नीलामी के लिए पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। हिमाचल के सात खिलाड़ी भी जयपुर में होने वाली आईपीएल की बोली में शामिल होंगे।

विज्ञापन


हिमाचल के लिए सबसे ज्यादा आईपीएल खेलने वाले ऋषि धवन के अलावा अंकुश बैंस, बिपुल शर्मा, गुरविंद्र सिंह, एकांत सेन, पंकज जस्वाल और मोहम्मद अजहरुद्दीन पर इस बार फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी। ऋषि धवन ने बोली के लिए अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा है।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे प्रशांत चोपड़ा

पिछले साल धवन को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इस बार रणजी ट्रॉफी में धवन दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अंकुश बैंस, बिपुल शर्मा और गुरविंद्र सिंह, पंकज जस्वाल, एकांत सेन और मोहम्मद अजहरुद्दीन बीस-बीस लाख के बेस प्राइज के साथ बोली में शामिल होंगे। 

हिमाचल टीम के कप्तान प्रशांत चोपड़ा इस सीजन भी राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे। टीम प्रबंधन ने इस बार भी प्रशांत चोपड़ा पर भरोसा जताते हुए उन्हें साथ रखा है। हालांकि, प्रशांत चोपड़ा को पिछले सीजन में ज्यादा मौके नहीं मिले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें