फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में सुधरा सूबे का प्रदर्शन, जीते 11 मेडल

Tue, 22 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित दूसरी खेले इंडिया राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल के प्रदर्शन में पिछले साल के मुकाबले में खासा सुधार हुआ है। दूसरी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल तीन गोल्ड सहित कुल 11 पदकों के साथ मेडल जीतने वालों की सूची में 23वें स्थान पर रहा है।

विज्ञापन


पहली खेलो इंडिया-2018 में हिमाचल की कबड्डी टीम को गोल्ड मिला था, जबकि साई हॉस्टल की धाविका सीमा ने 3000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा फ्री स्टाइल रेसलिंग में रावमापा ध्वाल (मंडी) की कोमल ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 

खेलो इंडिया-2019 में हिमाचल प्रदेश के मुक्केबाजों का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। बॉक्सिंग में हिमाचल को चार मेडल मिले हैं। इसमें एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक हैं।
विज्ञापन


एथलेटिक्स में एक स्वर्ण और एक कांस्य पद हिमाचल को इस बार मिला है। इसके अलावा लड़कियों की कबड्डी में स्वर्ण सहित कुश्ती में दो कांस्य, भारोत्तोलन में एक रजत और जूडो में एक कांस्य पदक हिमाचल को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें