एमडीयू रोहतक में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एचपीयू की टीम ने शुक्रवार को खेले गए दो लीग मुकाबलों में मेजबान एमडीयू रोहतक की टीम को 28-13 से मात देकर जीत दर्ज की।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के साथ खेले गए मैच में एचपीयू की टीम ने पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम को 42-11 से मात दी। इसके साथ ही एचपीयू की टीम अब शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी।
टीम के कोच डॉ. गोपाल दास्टा ने बताया कि इन दोनों मुकाबलों में एचपीयू की टीम की कप्तान सारिका की अगुवाई में पूजा, भावना, ज्योति, सुषमा, गोपी, प्रियंका, प्रीति, भावना, पूजा और शिल्पा दमदार प्रदर्शन किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाया।