फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की राजधानी शिमला में जुटेंगे देश भर के नामी बॉक्सर

Mon, 19 Aug 2019 05:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल बॉक्सिंग संघ इस बार राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पुरुष वर्ग की नेशनल एलीट चैंपियनशिप चार अक्तूबर से शिमला में करवाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसमें देश भर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब 400 बॉक्सर भाग लेंगे। प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और सचिव सुरेंद्र शांडिल ने बताया कि चार से 10 अक्तूबर तक प्रतियोगिता होगी।

इसमें देश के नामी ओलंपियन बॉक्सर शिवा थापा, मनोज कुमार, गौरव बिधुरी, एशियन गेम्स चैंपियन अमित पांघाल, कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन गौरव सोलंकी, विकास कृष्ण यादव भी अपने भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मुख्य और रोचक मुकाबले बीते वर्ष के चैंपियन सर्विसिज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और उपविजेता रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के बीच होंगे। चैंपियनशिप में हिमाचल टीम भी भाग लेगी।

इसकी अगुवाई एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल और 2019 में बैंकॉक में हुए इंटरनेशनल किंग्स कप के गोल्ड मेडल विजेता आशीष चौधरी करेंगे। राजेश भंडारी ने बताया कि प्रदेश बॉक्सिंग संघ इससे पूर्व भी चार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की शिमला और नाहन में मेजबानी कर चुका है।

10 आल इंडिया और जोनल स्तर की स्पर्धाओं की मेजबानी कर चुका है। इस संदर्भ में बीते दिनों संघ का प्रतिनिधिमंडल खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिला। मंत्री ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करने में हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें