फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता: मेजबान हिमाचल के खाते में महज एक कांस्य पदक

Sat, 29 Sep 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग की 34वीं अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान हिमाचल को मात्र एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को खेले गए पुरुष एवं महिला के एकल मुकाबलों का फाइनल मैच खेला गया।

विज्ञापन


इसमें पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के प्रीतम बोस ने असम के एल सैय्यद को 4-1, महिला वर्ग में भी पश्चिम बंगाल की सयानी बोस ने असम की महाश्वेता को 4-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरुष टीम चैंपियनशिप मुकाबलों में हिमाचल को एकमात्र कांस्य पदक मिला है। 

समापन समारोह में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल हिमाचल एवं पंजाब अनिल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डाक विभाग ने बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग पर विशेष आवरण भी जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम चैंपियनशिप मुकाबले में असम प्रथम

टीम चैंपियनशिप मुकाबले में असम प्रथम, गुजरात दूसरे और हिमाचल एवं तेलंगाना तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल पहले, गुजरात दूसरे, मध्यप्रदेश और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुष युगल टीम स्पर्धा में पश्चिम बंगाल के प्रीतम बोस और सौरभ घोष की जोड़ी पहले, असम के कौशिक और सैय्यद की जोड़ी दूसरे, महाराष्ट्र के लोनारेव और चिपलुंकर और तमिलनाडु के विजय कृष्णन और सरथ कुमार की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

महिला युगल टीम स्पर्धा में  असम के मुरचना और महाश्वेता की जोड़ी पहले, पश्चिम बंगाल की सयानी बोस और तानिया दूसरे, राजस्थान की मनीषा और किरण, गुजरात की दिव्या और प्रसूना की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

मिश्रित युगल टीम प्रतिस्पर्धा में गुजरात के मिहीर और प्रसूना की जोड़ी पहले, पश्चिम बंगाल के प्रीतम और सयानी की जोड़ी दूसरे, असम के अल सैय्यद और असम की ही अप्रतिम और पपोरी की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

वेटरन स्पर्धा में तमिलनाडु के एस स्वामीनाथन पहले, तेलंगाना के जी विजय कुमार दूसरे, गुजरात के जेके परमार और दिल्ली के एसके माण्डी तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री और प्रदेश डाक परिमंडल के सहायक पोस्ट मास्टर जनरल विशन सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें