सूबे की तीन बेटियां राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता गुजरात में 10 से 12 फरवरी तक होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या जोगिंद्रनगर की छात्रा तमन्ना 3000 मीटर की दौड़ में भाग लेंगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका (चंबा) की चंपा देवी भाला फेंक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाऊ की छात्रा हिमानी ठाकुर ऊंची कूद में भाग लेंगी।खिलाड़ियों के लिए दो से छह फरवरी तक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
इसमें ताल स्कूल की डीपीई ललिता ठाकुर ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। शिक्षा विभाग की ओर से सुरेश हाजरी को टीम का कोच बनाया गया। पवन कुमार को प्रबंधक नियुक्त किया गया है। कन्या स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य जेपी जीड ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।