फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में चैंपियन बनी हिमाचल की टीम

Thu, 21 Jan 2021 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
हिमाचल ने टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। प्रतियोगिता में देश की 13 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में हिमाचल ने तेलंगाना पर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम को 21 हजार रुपये इनाम राशि और ट्रॉफी दी गई। 20-20 टेनिस बाल फेडरेशन क्रिकेट चैंपियनशिप, हरियाणा के कैथल मैदान में हुई। हिमाचल प्रदेश टेनिस क्रिकेट टीम के कोच दानिश शेख ने बताया कि प्रतियोगिता हरियाणा के कैथल मैदान में हुई। इसमें देश भर से 13 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। इनमें महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वांचल, आंध्रप्रदेश, झारखंड व हिमाचल की टीम शामिल रही।

विज्ञापन


प्रतियोगिता 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हिमाचल व तेलंगाना की टक्कर हुई। हिमाचल ने तेलंगाना को फाइनल में 5 विकेट से शिकस्त दी। 20 ओवर के फाइनल में पहले खेलते हुए तेलंगाना ने 130 रनों का स्कोर बनाया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमाचल टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमाचल टीम की तरफ से फाइनल में आर्यन ने 56 रन की शानदार पारी खेली। वह फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे। हिमाचल ने क्रिकेट फेडरेशन कप पर कब्जा जमा लिया। हिमाचल की विजेता रही टीम को 21000 नगद इनाम राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता रही तेलंगाना की टीम को 11000 ईनाम राशि व रनर ट्रॉफी से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें