हरियाणा के डांगर में नॉर्थ इंडिया बाक्सिंग प्रतियोगिता में रोहड़ू की दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। छह जनवरी को पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदेश एम्चयोर बॉक्सिंग संघ के महासचिव हेम सिंह चौहान ने बताया कि स्पर्धा में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया।