हरियाणा के डांगर में नॉर्थ इंडिया बाक्सिंग प्रतियोगिता में रोहड़ू की दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। छह जनवरी को पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदेश एम्चयोर बॉक्सिंग संघ के महासचिव हेम सिंह चौहान ने बताया कि स्पर्धा में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया।
स्पर्धा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहड़ू की दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 51 किलोग्राम भार वर्ग में रेशमा तथा 69 किलोग्राम भार वर्ग में पायल नाहटा ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों मुक्केबाजों का चयन राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा मार्च में माह में तमिलनाडु में होगी।