स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के 12वीं के छात्र गौरव ठाकुर ने श्रीलंका में आयोजित एशियाई अंडर-19 खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। यह मेडल उन्होंने पांच हजार मीटर दौड़ में हासिल किया है।
स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से इन खेलों का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में अन्य देशों के 13 प्रतिभागी भी शामिल थे। गौरव ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है।
मुख्याध्यापक अमित कुमार ने बताया कि इन खेलों में थाइलैंड, मलयेशिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। गौरव की इस उपलब्धि से सभी खुश है।
घुमारवीं के तरोतड़ा निवासी गौरव के पिता बलवीर सिंह चालक हैं, जबकि माता संतोष देवी गृहिणी हैं। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कोच को दिया है।