फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया प्रतियोगिता: कबड्डी में हिमाचल की बेटियों को गोल्ड

Fri, 18 Jan 2019 04:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/शिलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल में हरियाणा की टीम को कड़े मुकाबले में हराया। 30-28 हिमाचल की टीम की कप्तान राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर की खिलाड़ी सुषमा को बनाया गया था।

विज्ञापन


टीम के अन्य सदस्यों में खेल छात्रावास बिलासपुर की स्वीटी, अंकिता, अंजू और डिंपल, साई खेल छात्रावास धर्मशाला की खिलाड़ी पुष्पा, गोपी, मनीषा और सुंदरनगर सिरड़ा कोचिंग सेंटर की खिलाड़ी रिना, भावना, ऊषा ठाकुर शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया है।

बिलासपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों य़ों को भव्य स्वागत किया जाएगा। 21 को बिलासपुर पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा। टीम के सभी खिलाड़ी स्वर्ण पदक के साथ पहले बिलासपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव रत्न लाल ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। टीम का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन

सिरमौर की चार खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

महाराष्ट्र के पुणे में ‘खेलो इंडिया खेलो’ में सिरमौर की खिलाड़ियों का जलवा रहा। कबड्डी टीम में सिरमौर की चार खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि गिरिपार के द्राबिल गांव की सुषमा की कप्तानी में हासिल की।

स्वर्ण पदक जीतने से शिलाई में जश्न का माहौल है। हिमाचल को एक स्वर्ण, एक रजत के अलावा चार कांस्य पदक मिले थे। अब स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है।

अहम बात यह है कि इस टीम में शिलाई के द्राबिल गांव की सुषमा शर्मा के अलावा मिल्लाह की पुष्पा चौहान, धकोली की साक्षी शर्मा तथा जरवा की गोपी भी हिस्सा ले रही हैं। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव रतन लाल ने टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें