फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटियों ने हैंडबाल में लगातार दूसरी बार जीता सोना

Sat, 08 Feb 2020 07:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
जूनियर महिला हैंडबाल टीम हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई 42वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला टीम ने लगातार दूसरे साल गोल्ड मेडल जीता है। हिमाचली बालाओं ने फाइनल में हरियाणा को 33 के मुकाबले 35 गोल से पराजित किया। प्रदेश हैंडबाल टीम के मैनेजर विनोद गुलेरिया ने बताया कि हिमाचल टीम छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान तथा मध्यप्रदेश को हराकर फाइनल में पहुंची थी। टीम में सोलन, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, शिमला तथा बिलासपुर जिले की खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंदकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष ढिल्लों, उपाध्यक्ष अशोक भुट्टो, मंडी जिला अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, शिमला जिला अध्यक्ष डॉ. लालचंद शर्मा, महासचिव डॉ. राजकुमार, कांगड़ा अध्यक्ष मनीष शर्मा, महासचिव संदीप मित्तल, बिलासपुर अध्यक्ष विजय कुमार, सोलन के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, महासचिव राजेश शर्मा, सिरमौर के अध्यक्ष हीरा सिंह ठाकुर, महासचिव वीरेंद्र शर्मा, कुल्लू के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह कालरा, महासचिव अनुज चौधरी, प्रदेश हैंडबाल संघ के खुशीराम गर्ग, अशोक गौतम, दीपक ठाकुर, विवेक पठानिया, अंशुल शर्मा, मनीष राणा, वीरेंद्र शर्मा, रफीक अहमद, विजय कुमार, गौरव चौधरी, गोपाल सिंह इत्यादि ने खिलाड़ियों तथा टीम मैनेजर को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें